केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी अनुज मलिक एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा थाना बखिरा में आयोजित थाना समाधान दिवस में पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
इस अवसर पर अधिकारीद्वय द्वारा वहां मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध मे फीडबैक भी लिया गया।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष बखिरा दुर्गेश पाण्डेय सहित राजस्व व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।


