केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी अनुज मलिक द्वारा शासन के निर्देश के क्रम में जनपद में दिनांक 22 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले ब्लैक माकड्रिल के संबंध में समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि Civil Defence Air Raid/Blackout Mock Exercise 2026 का आयोजन दिनॉक 22.11.2026 को सायं 06:00 बजे से हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज खलीलाबाद परिसर में किया जाना है।
जिलाधिकारी द्वारा उक्त ब्लैक माकड्रिल को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत उप जिलाधिकारी खलीलाबाद, तहसीलदार खलीलाबाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद व आपदा विशेषज्ञ आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण सहित समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने विभागीय कार्यों एवं दायित्वों के अनुसार उपरोक्त कार्यक्रम स्थल पर दिनांक 22-11-2026 को सांय 05:00 बजे उपस्थित होकर अपने दायित्वों का समय से निर्वहन करना सुनिश्चित करें।


