रिपोर्ट: मयंक त्रिपाठी।
औरैया। डीएम बृजेश कुमार ने जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से 100 शैय्या चिकित्सालय एवं पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम बृजेश कुमार ने चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम बृजेश कुमार ने चिकित्सालय में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं को सुचारु एवं प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि मरीजों को बाहर से दवा क्रय करने के लिए न लिखा जाए।
उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों एवं उनके तीमारदारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके बाद डीएम ने पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस से मुख्य मार्ग तक पहुंचने वाले संपर्क मार्ग की स्थिति को देखा। मार्ग की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पोस्टमार्टम हाउस से मुख्य मार्ग तक संपर्क मार्ग को आरसीसी से बनाए जाने के निर्देश दिए।
डीएम ने निर्देशित किया कि संपर्क मार्ग का निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाए तथा कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए, जिससे पोस्टमार्टम हाउस तक आवागमन में किसी प्रकार की समस्या न हो। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


