रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर। थाना शिवनगर डिड़ई की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने दिवाली त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भ्रमणशील रहते हुए एक गुमशुदा लड़की को बरामद कर उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया।
डाॅ. अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण तथा शुभेंदु सिंह, क्षेत्राधिकारी बॉसी के निर्देशन में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में शनिवार को मिशन शक्ति टीम द्वारा चेकिंग के दौरान पता चला कि आवेदक ने डायल 112 पर सूचना दी थी कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री रीता घर से बिना बताए चली गई है।सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद किया और उसे सकुशल उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया।
इस अभियान में मिशन शक्ति टीम के सदस्य उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, महिला हेड कांस्टेबल नीलम शुक्ला, महिला कांस्टेबल प्रतिमा दूबे तथा महिला कांस्टेबल शिवानी शामिल रहे।


