रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर। जिला सेवायोजन कार्यालय कौशल विकास मिशन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नौगढ़ सिद्धार्थनगर के तत्वाधान में तथागत रोजगार एवं कौशल महाकुम्भ का आयोजन सिद्धार्थग्रुप आफ इन्स्टीट्शन करौदा मसिना जनपद सिद्धार्थनगर में किया गया। उक्त मेला में निजी क्षेत्र की 20 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 1019 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया उन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर 732 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया।
इस अवसर अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एस०पी०अग्रवाल, जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या सिद्धार्थग्रुप आफ इन्स्टीट्शन के प्रवन्धक ओ०पी०सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्रा, कौशल विकास मिशन के अमित व संतोष मिश्रा,विनय सिंह जिला प्रोवेशन अधिकारी, संदीप मौर्या जिला दिब्यांगजन अधिकारी, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार संदीप सिंह, सत्यदेव दूबे आई०टी०आई० प्रधानाचार्य सिद्धार्थग्रुप आफ इन्स्टीट्शन के विवेक एवं मनोज मजूमदार उनके समस्त स्टाफ आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन हेमन्त दूबे के द्वारा किया गया।


