•घर पुनर्निर्माण व बेटी की शादी के लिए सरकारी सहायता का दिया निर्देश।
रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के अंतर्गत नगर पंचायत इटवा के वार्ड नंबर 2 अशोकनगर (सोनबरसा) में बीती रात घमालू यादव के आवास पर लगी भीषण आग की दुखद घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने आज सुबह ही पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
आग की लपटों ने परिवार के घर को काफी हद तक क्षतिग्रस्त कर दिया था। डॉ. द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का बारीकी से निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने परिवार के दुख में शामिल होते हुए उन्हें तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके साथ ही राशन, सब्जी, वस्त्र और अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई, ताकि परिवार की बुनियादी जरूरतें पूरी हो सकें।
पूर्व मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से भी विस्तृत वार्ता की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आग से हुई क्षति की भरपाई जल्द से जल्द की जाए। क्षतिग्रस्त घर के पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक सरकारी सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जाए। साथ ही परिवार की बेटी की शादी के लिए भी सरकारी योजनाओं के तहत सहायता सुनिश्चित करने का आदेश दिया। डॉ. द्विवेदी ने कहा कि आपदा के समय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाई जाए और उनके जीवन को सामान्य बनाने में सहयोग किया जाए।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष इटवा विकास जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता अमित दुबे, अमित मिश्रा, अजय पांडेय, शिवकुमार यादव, रमेश यादव, बब्लू मिश्रा, संतोष भट्ट सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पीड़ित परिवार के साथ एकजुटता दिखाई और उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
डॉ. सतीश द्विवेदी का यह कदम क्षेत्रवासियों के बीच सराहा जा रहा है। उन्होंने दिखाया कि जनप्रतिनिधि केवल सत्ता में रहने तक ही नहीं, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर भी जनता के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द में शामिल होते हैं। इटवा क्षेत्र के लोग पूर्व मंत्री के इस संवेदनशील रवैये से प्रभावित हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि प्रशासन उनके निर्देशों पर अमल करते हुए पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत उपलब्ध कराएगा।
- इस घटना ने एक बार फिर आग से सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत को रेखांकित किया है। स्थानीय प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि ऐसे अग्निकांडों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं और पीड़ितों को समय पर सहायताप्राप्त मिले। पूर्व मंत्री डॉ. द्विवेदी का यह प्रयास क्षेत्र में जनसेवा की मिसाल बन गया है।


