•अग्रसेन चौराहे पर उमड़े सैकड़ों अग्रबंधु, पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का किया स्वागत।
रिपोर्ट: विजय नागपाल
मथुरा। श्री अग्रवाल सभा रजि. के तत्वावधान में आयोजित अष्टदिवसीय महाराजा अग्रसेन रजत जयंती महोत्सव के चौथे दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मसानी लिंक रोड स्थित अग्र वाटिका में महाराजा अग्रसेन जी के चित्रपट पर सामूहिक पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयंती प्रसाद अग्रवाल और अध्यक्ष अशोक बंसल ने ध्वजारोहण किया।

प्रधानमंत्री सुभाष अग्रवाल सिक्का एवं मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल ने बताया कि अग्रोहा विकास ट्रस्ट समिति के तत्वावधान में चौक बाजार से भव्य मां लक्ष्मी कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में 108 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। मां लक्ष्मी की झांकी के साथ महाराजा अग्रसेन एवं माता माधवी की 18 पुत्रवधुओं के स्वरूप भी रथ पर विराजमान रहे।
कलश यात्रा के मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानों पर स्मृति चिह्न देकर सम्मान भी किया गया। यात्रा के अग्रसेन चौराहे पहुंचने पर अग्रवाल समाज के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और गगनभेदी जयकारे लगाए। इसके बाद वहां उपस्थित गणमान्य एवं वरिष्ठ नागरिकों को मुख्य पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।
पुष्पांजलि कार्यक्रम के संयोजक मनोज कड़े वाले तथा कलश यात्रा के स्वागतकर्ता एवं महाराजा अग्रसेन स्वरूप गोवर्धन दास ‘नीनू अग्रवाल’ ने बताया कि दोनों कार्यक्रमों में अग्रबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। उन्होंने समाज के लोगों के उत्साह और सहयोग की सराहना की।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, धीरज गोयल, अतुल हार्डवेयर, संदीप अडूकी, महावीर मित्तल, हरिओम अग्रवाल मांट वाले, कृष्ण मुरारी सर्राफ नेताजी, किशोर मित्तल, अंकित बंसल, रोहित एटा, योगेश गोयल, आशा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, रेनू अग्रवाल और शशि अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अग्रबंधु उपस्थित रहे।


