रिपोर्ट: अजमत अली।
कुदरहा, बस्ती। कुदरहा विकास खंड के पीएमश्री, जूनियर व कंपोजिट विद्यालयों के बच्चों के बीच ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर कला प्रदर्शनी व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को बीआरसी सभागार कुदरहा में किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने विकसित भारत, स्वच्छ भारत और शिक्षा से सशक्त भारत के अपने सपनों को रंगों के माध्यम से कैनवास पर उकेरा।
सभी स्कूलों की पेंटिंग का जिला समन्वयक एमआईएस ईश्वरचंद पाण्डेय व जिला समन्वयक कम्युनिटी सत्येन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने एक-एक कर पेंटिंग का अवलोकन कर बच्चों से उसके बारे में जानकारी ली। जहां कंपोजिट स्कूल पांव की कक्षा 8 की छात्रा खुशी द्वारा बनाई गई पेंटिंग की खूब सराहना की गई।
प्रतियोगिता में 30 विद्यालयों में से कुल 5 विद्यालयों का चयन किया गया। जिसमें पी.एम. श्री पाऊं को प्रथम स्थान मिला जबकि ईजरगढ़ को द्वितीय, मरवटिया को तृतीय स्थान जबकि सेल्हरा को चतुर्थ तथा सिसई बाबू पांचवें स्थान पर रहा।
इस अवसर पर एआरपी अंकित सिंह, शालू सिंह, राम गोपाल, जैनेंद्र कुमार समेत शिक्षक अजीत कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, सुनील यादव, मोहम्मद वसीम, कुलदीप गौतम, नबीउल हक आदि मौजूद रहे।


