केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की कड़ी में सोमवार को ‘नमो सेवा थीम’ पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। संस्कृति विभाग से पंजीकृत नुक्कड़ नाटक मंच के कलाकारों ने जनपद के प्रमुख चौराहों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।
कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र मेहदावल एवं खलीलाबाद के विभिन्न चिन्हित स्थलों पर कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके लाभ की जानकारी आमजन तक पहुंचाई। नाट्य विधा के जरिए प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम का आयोजन संयोजक की देखरेख में किया गया।
विधानसभा क्षेत्र मेहदावल में 11 तथा विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद में भी 11 चिन्हित स्थलों पर नुक्कड़ नाटक एवं नाट्य मंचन का आयोजन किया गया। कलाकारों ने मनोरंजक एवं प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से सरकार की योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया।
इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र धनघटा में 28 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक चयनित विभिन्न स्थलों पर नुक्कड़ नाटक एवं नाट्य मंचन आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से भी सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने और उनके प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।


