बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो अंतरजनपदीय आरोपियों को 1 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गढ़हा गौतम अंडरपास के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अतुल पाठक (54) और अविनाश मिश्रा उर्फ चुन्नू ज्योतिष (55) निवासी डुहवा मिश्र, थाना छावनी, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से एक सफेद झोले में रखा 1.2 किलो गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने दोनों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अतुल पाठक के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।


