◆एसपी की कुर्सी पर बैठ सुनी फरियादियों की समस्याएं।
रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर। नारी सुरक्षा सम्मान स्वालम्बन के लिए संचालित मिशन शक्ति फेज- 6 अभियान के क्रम मे जनपद सिद्धार्थनगर में कस्तुरबा गंधी अवासीय बालिका विद्यालय बांसी की कक्षा 8 की छात्रा सुनैना को एक दिन के लिए सांकेतिक रूप से बनाया गया पुलिस अधीक्षक।
सुनैना ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फरियादियों की शिकायतें सुनी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए जाने के लिए निर्देश दिए । इस दौरान प्रभारी वार्डन संगीता देवी मौजूद रहीं ।


