•कार्यकर्ताओें के दिलों में बसे हैं नेताजी मुलायम सिंह यादव- महेन्द्रनाथ यादव
बस्ती। समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव को उनकी चौथी पुण्य तिथि पर नमन् किया गया। शनिवार को सपा कार्यालय पर पार्टी जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के साथ ही पार्टी के अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा किया। इसी क्रम में वृद्धा आश्रम में फल का वितरण किया गया।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव प्रदेश ही नहीं वरन राष्ट्रीय राजनीति के मुख्य धुरी थे। उनको हजारोें कार्यकर्ताओं के नाम याद रहते थे। वे कार्यकर्ताओें के दिलों में बसे हैं। उन्होने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों के साथ ही समाज के सभी वर्गो के उत्थान के लिये सदैव कार्य किया। वे अपने योगदान के लिये युगों तक याद किये जायेंगे। उनका अधूरा सपना पूरा करने का दायित्व सभी समाजवादियों का हैै।
कहा कि मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी’ की राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धान्तों में अटूट आस्था थी। भारतीय भाषाओं, भारतीय संस्कृति और शोषित पीड़ित वर्गों के हितों के लिए उनका अनवरत संघर्ष जारी रहा । उनके पद चिन्हों पर चलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समाजवादी विचारधारा को आगे बढा रहे हैं।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ श्रीपति सिंह, पूर्व विधायक रामजियावन, दयाशंकर मिश्र, मो. स्वालेह, जावेद पिण्डरी, राजकपूर यादव, गुलाम गौस, मो. सलीम, समीर चौधरी, गीता भारती, विजय विक्रम आर्य, अरविन्द सोनकर, राजेन्द्र चौरसिया, अरविन्द यादव, रन बहादुर, आर.डी. निषाद, राघवेन्द्र सिंह, जोखूलाल, राजेन्द्र यादव, सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’ अजीत सिंह, जर्सी यादव आदि ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को नमन् करते हुये उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा किया।
कहा कि समाजवादी पार्टी अपने लक्ष्य को पूरा करे यही नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कहा कि एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेने वाले मुलायम सिंह ने अपना राजनीतिक जीवन उत्तर प्रदेश में विधायक के रूप में शुरू किया। बहुत कम समय में ही मुलायम सिंह का प्रभाव पूरे उत्तर प्रदेश में नजर आने लगा। मुलायम सिंह ने उत्तर प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग समाज का सामाजिक स्तर को ऊपर करने में महत्वपूर्ण कार्य किया। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।
पुण्य तिथि पर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रदीप यादव ‘मुलायम’ बुद्धि सागर गौतम, अजय यादव, मो. हारिश, मन्शाराम कन्नौजिया, अभिषेक अजय यादव, शनि मिश्रा, रहमान सिद्दीकी, अखिलेश अजय यादव, प्रभाकर वर्मा, सोमिल सिंह, फौजदार अजय यादव, प्रमोद अजय यादव, रामभवन अजय यादव, जमील अहमद, इरशाद अहमद, अजीत सिंह, राजेन्द्र चौरसिया, रामशंकर निराला, रन बहादुर यादव, राहुल सिंह, राम सिंह अजय यादव, आर.डी. निषाद, प्रशान्त यादव, हरीश गौतम, हनुमान प्रसाद चौधरी, नित्यराम चौधरी, अशोक यादव, वैजनाथ शर्मा, रजवन्मत यादव, दीपक आर्या, प्रिया श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी, सन्जू देवी, हिमांशु सिंह, संजय कुमार गौतम, मन्शाराम कन्नौजिया, बदरूल हसन, पंकज कुमार यादव, गुलाब सोनकर, सौरभ मिश्रा, जीत बहादुर सिंह, घनश्याम यादव, धीसेन निषाद, हरेश्याम विश्वकर्मा, डा. देवेन्द्रनाथ श्रीवास्तव, राघवेन्द्र सिंह, सीताराम चौहान, मुरलीधर पाण्डेय, जोखूलाल यादव, रमेश गौतम, शंकर यादव, अकबर अली, मो. युनूस आलम, मो. हुसैन, अनवर जमाल, मोनू यदुवंश, तूफानी यादव, श्याम सुन्दर यादव के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।


