बस्ती। मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 29,334 विज्ञान एवं गणित विषय के सहायक अध्यापकों ने ज्येष्ठता ‘वरिष्ठता’ सूची के विधिक एवं त्रुटिरहित निर्धारण की मांग को लेकर शिक्षक रमेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही, सांसद राम प्रसाद चौधरी और डीएम, सीडीओ को 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपने के बाद शिक्षक रमेश कुमार वर्मा ने बताया कि गोरखपुर और बुलंदशहर जनपदों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों द्वारा मूल विज्ञापन के नियम को मानते हुए वरिष्ठता सूची जारी कर दिया है, जबकि बस्ती में इसकी अनदेखी की जा रही है।
शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि जनपद की उच्च प्राथमिक (विज्ञान/गणित) वरिष्ठता सूची का पुनरीक्षण पूर्णतः नियमावली, शासनादेशों के अनुरूप कराया जाए, जिससे योग्य शिक्षकों के विधिक अधिकारों का हनन न हो।
ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से मनीष कुमार, रामभवन यादव, राजेश यादव, वासदेव, दयाशंकर, हरिशंकर, करूणांकर, वीरेन्द्र, मूलशंकर, रणवीर, रजनीश, डॉ. सुनील यादव, पवन वर्मा आदि गणित, विज्ञान के शिक्षक शामिल रहे।


