रिपोर्ट : विजय नागपाल।
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री डॉ. ऋषि चौरसिया के मथुरा प्रवास के दौरान पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत कर अभिनंदन किया।
मथुरा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में चौ. प्रतीक भरंगर – ब्लॉक प्रमुख, बलदेव, चंद्रवीर सोलंकी – जिलाध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, वीरपाल सिंह भरंगर – जिला महामंत्री, धर्मेन्द्र तोमर – जिलाध्यक्ष, भा.कि.यू. (चरण सिंह), तरुण सैनी – जिला मीडिया संयोजक, राजकुमार तोमर – मण्डल अध्यक्ष, अभिनव कुमार, डॉ. राजाराम गंगवार, विष्णु यादव, महेश सिकरवार, साखन सिंह सैंकर, सुनील कुमार, प्रमोद सिकरवार, शिव कुमार, तुषार देशवार – प्रधान, इंडियन पब्लिक स्कूल जादौंपुर सहित समस्त क्षेत्रवासी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डॉ. ऋषि चौरसिया ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने उनके स्नेह, सम्मान और अपार प्रेम के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।


