बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के बस्ती आगमन पर बुधवार को पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने स्थान-स्थान पर फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। रूधौली विधानसभा से प्रबल दावेदार सुमन सिंह ने विक्रमजोत के निकट पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों के साथ पंकज चौधरी का विशाल फूल मालाओं से स्वागत किया।
पंकज चौधरी ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता 2027 के चुनाव तैयारियों में जुट जाय और केन्द्र, राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करायें। सुमन सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार में महिलाओं का सर्वाधिक उत्थान हुआ है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत के दौरान सुमन सिंह के साथ मुख्य रूप से राघवेन्द्र त्रिपाठी, राजन सिंह, रंजना त्रिपाठी, दिलीप सिंह, आशुतोष श्रीवास्तव, नीरज मिश्रा संजय चुन्नू उपाध्याय, मयंक सिंह, शबनम खातून, सीमा देवी, मोनू, युवराज, मन्नू, अंकुर, अर्पित उपाध्याय, अंकुश सिंह आदि शामिल रहे।


