◆चोरी का 01 ई-रिक्शा कूड़ा गाड़ी, 02 बैटरी, 01 इनवर्टर बरामद।
रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर। दिनांक 02/03-10-2026 की रात्रि में थाना चिल्हिया क्षेत्र के गौरा बाजार अलीदापुर पंचायत भवन से ई-रिक्शा, इन्वर्टर, बैटरी, गैस सिलेंडर छोटा के चोरी की सूचना पर प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 100/2026 धारा 331(4), 305A, 351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में, प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन, मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पवन कुमार मौर्य थानाध्यक्ष थाना चिल्हिया व एण्टी थेफ्ट की गठित टीम द्वारा दिनांक 03.10.2026 को अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अमन चौधरी पुत्र मुकेश चौधरी निवासी ग्राम अलीदापुर टोला फैजपुर थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर को साड़ी तिराहा से हाइडिल तिराहा जाने वाले रोड पर कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार कर चोरी का 01 ई-रिक्शा कूड़ा गाड़ी, 02 बैटरी, 01 इनवर्टर बरामद किया गया ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) व 318(4) BNS की बढ़ोत्तरी करते हुए, आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर आज दिनांक 04.10.2026 को माननीय न्यायालय भेजा गया ।


