सिद्धार्थनगर:: डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति के बीच जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का प्रभावित गांवों में पहुंचकर लोगों की मदद का सिलसिला जारी है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह ने विकासखंड भनवापुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।
भ्रमण के दौरान ग्राम पेड़रियाजीत, विलरिया, बढ़या समेत विधानसभा क्षेत्र 306 डुमरियागंज के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके साथ ही ग्राम पंचायत बीरपुर एहतमाली में बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।
उपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। लगातार गांवों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेने और लोगों की समस्याएं सुनने से प्रभावित ग्रामीणों को राहत की उम्मीद बंधी है।
राहत सामग्री वितरण के दौरान बूथ अध्यक्ष जमुना प्रसाद, सच्चिदानंद पांडेय, राजू पाल, बबलू पाठक, विनय पाठक, रवि श्रीवास्तव, लवकुश गुप्ता, अनुज कुमार श्रीवास्तव, शिवनारायण गिरी, पुजारी जी तथा घारी लाल पासवान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


