Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 14
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » मथुरा में शिक्षकों को मिले कैशलेस चिकित्सा कार्ड, मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा- शिक्षक हित में ऐतिहासिक पहल।

    मथुरा में शिक्षकों को मिले कैशलेस चिकित्सा कार्ड, मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा- शिक्षक हित में ऐतिहासिक पहल।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 8, 2026

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी के दीनदयाल हस्तकला संकुल से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के 12 लाख शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की योजना शुरू की गई। साथ ही 1.10 करोड़ छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्वेटर, स्कूल बैग एवं स्टेशनरी के लिए प्रति विद्यार्थी 1200 रुपये की डीबीटी राशि हस्तांतरित की गई तथा 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू का निष्पादन किया गया।

    इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मथुरा के डैंपियर नगर स्थित पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी मुख्य अतिथि तथा बलदेव विधायक पूरन प्रकाश विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति, जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

    कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा और सुना गया।

    मुख्य अतिथि मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों एवं संविदा कर्मचारियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी और गंभीर बीमारियों के उपचार में आर्थिक राहत प्रदान करेगी।

    विधायक पूरन प्रकाश ने योजना को शिक्षक हित में ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार शिक्षकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

    जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि इस योजना से शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, विशेष शिक्षक, केजीबीवी शिक्षक, विद्यालयों में कार्यरत रसोइये तथा उनके आश्रित गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने अभिभावकों से डीबीटी की राशि का उपयोग बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं पर ही करने की अपील की तथा शिक्षकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम के दौरान मंत्री, विधायक, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने प्रतीकात्मक रूप से शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए।

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने बताया कि जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के 7,832 शिक्षकों एवं कर्मचारियों तथा उनके 39,160 परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के 1,256 शिक्षकों एवं कर्मचारियों तथा उनके 6,280 परिवारों को भी योजना से लाभान्वित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleमथुरा पुलिस का टटलू गैंग पर बड़ा शिकंजा, 40 से 50 संदिग्ध हिरासत में
    Next Article बलदेव में शिक्षकों को वितरित किए गए मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    मृतक पत्रकार के परिजनों से मिले सपाई, बंधाया ढांढस।

    September 14, 2026

    केएम विश्वविद्यालय में हिन्दी दिवस को लेकर हुई निबंध और कहानी लेखन प्रतियोगिता आयोजित।

    September 14, 2026

    ठाकुर ओमप्रकाश सिंह का जैत में जोरदार स्वागत

    September 13, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उद्योग जगत

    जोमैटो से खाना मंगाना हुआ महंगा, कैश पेमेंट पर अब देना होगा अतिरिक्त शुल्क

    By P.K. RastogiSeptember 14, 20262

    नई दिल्ली । ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने कैश ऑन डिलीवरी (सीओडी) का विकल्प…

    फेड बैठक, कच्चे तेल की कीमत और घरेलू आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा।

    September 14, 2026

    दूरदर्शन पर छाए दीन बन्धु सिंह, ‘लोक रंग सुरों के संग’ में गूंजा सुल्तानपुर का लोक स्वर

    September 14, 2026

    मृतक पत्रकार के परिजनों से मिले सपाई, बंधाया ढांढस।

    September 14, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    जोमैटो से खाना मंगाना हुआ महंगा, कैश पेमेंट पर अब देना होगा अतिरिक्त शुल्क

    September 14, 2026

    फेड बैठक, कच्चे तेल की कीमत और घरेलू आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा।

    September 14, 2026

    दूरदर्शन पर छाए दीन बन्धु सिंह, ‘लोक रंग सुरों के संग’ में गूंजा सुल्तानपुर का लोक स्वर

    September 14, 2026

    मृतक पत्रकार के परिजनों से मिले सपाई, बंधाया ढांढस।

    September 14, 2026
    Most Popular

    कुंडली में पितृ दोष से जीवन में आ सकती हैं कई परेशानियां : पंडित शुभम अग्निहोत्री

    September 10, 202637

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202632

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202631

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202629
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.