Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईएमए आगरा ने आयोजित किया सीएमई एवं जागरूकता कार्यक्रम।

    यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईएमए आगरा ने आयोजित किया सीएमई एवं जागरूकता कार्यक्रम।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJune 2, 2026

    •कैंसर, मोटापा, किडनी एवं प्रोस्टेट रोगों के आधुनिक उपचारों पर विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव।

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    आगरा। यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, आगरा ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) आगरा के सहयोग से एक भव्य कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र में हो रही नवीनतम प्रगति, उन्नत उपचार पद्धतियों तथा विभिन्न रोगों की रोकथाम एवं प्रबंधन संबंधी जानकारी चिकित्सकों और स्वास्थ्य समुदाय तक पहुंचाना था।

    कार्यक्रम में सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) के प्रिंसिपल एवं डीन प्रो. डॉ. प्रशांत गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के ग्रुप सीईओ अमित सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, आगरा के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. मनीष गुरुदत्ता की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

    विशेषज्ञों ने साझा की आधुनिक चिकित्सा की जानकारी

    कार्यक्रम में यथार्थ हॉस्पिटल के वरिष्ठ विशेषज्ञों ने विभिन्न गंभीर बीमारियों के आधुनिक उपचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अनिमेष गुप्ता ने “बियॉन्ड कीमोथेरेपी: डिकोडिंग इम्यूनोथेरेपी एंड टार्गेटेड थैरेपीज़ इन ऑन्कोलॉजी” विषय पर कैंसर उपचार में इम्यूनोथेरेपी और टार्गेटेड थेरेपी की प्रभावशीलता पर चर्चा की।

    लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. सुमित लवानिया ने “अनरैवलिंग ओबेसिटी – द व्हाट, व्हाई एंड हाउ” विषय पर मोटापे के बढ़ते खतरे और इसके आधुनिक उपचार विकल्पों की जानकारी दी। वहीं डॉ. विभांशु गुप्ता ने डायबिटिक किडनी डिजीज के प्रबंधन एवं नवीन चिकित्सा प्रगति पर अपने विचार रखे। डॉ. दिलीप कुमार मिश्रा ने प्रोस्टेट संबंधी समस्याओं के उपचार में एमआईएसटी (MIST) थेरेपी की उपयोगिता और इसके लाभों को विस्तार से समझाया।

    200 से अधिक प्रतिभागियों ने की सहभागिता

    आयोजन में चिकित्सा समुदाय और समाज के विभिन्न वर्गों से 200 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुत शोधपरक जानकारियों, संवाद और विचार-विमर्श ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बनाया।

    यथार्थ हॉस्पिटल प्रबंधन ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना ही नहीं, बल्कि चिकित्सा शिक्षा, जन-जागरूकता और सामुदायिक स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देना है। ऐसे कार्यक्रम चिकित्सकों के ज्ञान को समृद्ध करने के साथ-साथ मरीजों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    आईएमए पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति

    कार्यक्रम में आईएमए आगरा के अध्यक्ष डॉ. पंकज नागायच, मानद सचिव डॉ. रजनीश कुमार मिश्रा, इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट डॉ. अनूप दीक्षित, प्रेसिडेंट-इलेक्ट डॉ. हरेंद्र गुप्ता, साइंटिफिक सेक्रेटरी डॉ. दीप्तिमाला अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष डॉ. मुकेश भारद्वाज सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।

    स्वास्थ्य विषयों पर हुआ व्यापक विचार-विमर्श

    कार्यक्रम के दौरान नवीनतम चिकित्सा तकनीकों, उभरती उपचार पद्धतियों और रोग प्रबंधन की आधुनिक रणनीतियों पर व्यापक चर्चा हुई। उपस्थित चिकित्सकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ऐसे शैक्षणिक आयोजनों को चिकित्सा समुदाय के लिए अत्यंत उपयोगी एवं समय की आवश्यकता बताया।

    कार्यक्रम का समापन फेलोशिप एवं डिनर के साथ हुआ। यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, आगरा ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, प्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के शैक्षणिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleमाध्यमिक शिक्षा विभाग की परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को किया गया सम्मानित।
    Next Article सीताकुंड वार्ड में उखड़ा खड़ंजा और दधीच कुंड की खराब लाइटों से लोग परेशान।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    By P.K. RastogiSeptember 12, 202610

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के…

    ट्रंप प्रशासन का बड़ा प्रस्ताव: एच-1बी नौकरी गई तो अमेरिका में रुकना होगा मुश्किल।

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    September 12, 2026

    ट्रंप प्रशासन का बड़ा प्रस्ताव: एच-1बी नौकरी गई तो अमेरिका में रुकना होगा मुश्किल।

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026
    Most Popular

    कुंडली में पितृ दोष से जीवन में आ सकती हैं कई परेशानियां : पंडित शुभम अग्निहोत्री

    September 10, 202637

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202632

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202631

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202629
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.