Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » संतों की गर्जना, शीघ्र होगा श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण।

    संतों की गर्जना, शीघ्र होगा श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJune 7, 2026

    •श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को गीत हुआ समर्पित।

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति की मांग को लेकर बुलंदशहर स्थित श्री सिद्ध धाम रामघाट से शनिवार को निकली मोटरसाइकिल यात्रा मथुरा पहुंचकर केडीएस इंटरनेशनल स्कूल, सलेमपुर रोड पर आयोजित विशाल सभा में परिवर्तित हो गई। सभा में संतों ने मूल गर्भगृह स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प दोहराते हुए हिंदू समाज से एकजुट होने का आह्वान किया।

    इस अवसर पर छावा म्यूजिक कंपनी ने आंदोलन को समर्पित गीत “श्री कृष्ण जन्मभूमि मेरी शान” भी लॉन्च किया।

    सभा का संचालन करते हुए श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को बार-बार तोड़े जाने के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ओडिशा, झारखंड, बंगाल, बिहार तथा बुलंदशहर के जरगंवा, लोहागढ़ सहित अनेक गांवों से आए सैकड़ों कृष्ण भक्तों का उत्साह इस बात का संकेत है कि मूल गर्भगृह स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर अवश्य बनेगा।

    उन्होंने कहा कि आगरा की जामा मस्जिद में लगे भगवान श्रीकृष्ण के विग्रहों को वापस मथुरा लाने के लिए भी न्यायालय में कानूनी लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि इतनी भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं की उपस्थिति इस संघर्ष को मजबूती प्रदान करेगी और सभी के सहयोग से मंदिर का निर्माण होकर रहेगा। दुनिया की कोई भी ताकत इसे नहीं रोक पाएगी।

    सिद्ध बाबा धाम के महंत संत स्वामी कांताचार्य महाराज ने कहा कि वे श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने के लिए श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के बैनर तले चल रहे आंदोलन को समर्थन देने हेतु यहां तक आए हैं। उन्होंने घोषणा की कि वर्ष 2027 में इससे भी बड़ी यात्रा मथुरा लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सनातन की इस आंधी को अब कोई नहीं रोक सकता।

    महामंडलेश्वर अध्यात्म गुरु स्वामी कृष्णानंद जी महाराज ने कहा कि यहां एकत्रित सभी सनातनियों की एक ही मांग है कि मूल गर्भगृह स्थल पर भगवान का मंदिर बने। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य तभी पूरा होगा जब सभी सनातनी महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट का साथ देंगे। उन्होंने कहा कि सनातन भारत के प्राण हैं।

    डॉ. आदित्यानंद जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान के संबंध में अब किसी अतिरिक्त प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने विश्वभर से साक्ष्य एकत्र कर न्यायालय में प्रस्तुत किए हैं।
    विष्णुकांत ब्रजवासी ने हिंदू समाज से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि मंदिर निर्माण की मांग को लेकर महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा शुरू की गई लड़ाई के जल्द ही सुखद परिणाम सामने आएंगे।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवा मंगलम के पीठाधीश्वर संत गोविंददानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि हर ताले को खोलने के लिए एक चाबी की आवश्यकता होती है, हथौड़े की नहीं। यदि सभी लोग अपनी तालियों को ताकत में बदल लें तो मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती तथा धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए हिंदुओं से संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को तोड़कर मूल गर्भगृह स्थल पर मस्जिद बनाए जाने के पर्याप्त प्रमाण आज उपलब्ध हैं।

    हनुमान टेकरी के संत दशरथ दास जी महाराज, ब्रज सेवक संत श्री श्यामानंद जी महाराज तथा आर.बी. चौधरी ने भी सभा को संबोधित किया।

    इससे पूर्व छावा म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर दशरथ सिंह राठौड़ एवं प्रोड्यूसर मनीषा राठौड़ ने आंदोलन को समर्पित गीत “श्री कृष्ण जन्मभूमि मेरी शान है… महेंद्र प्रताप हमें जीत दिलाएंगे” यात्रा को समर्पित किया। रिमझिम सिंह, सोनल सिंह, विशाल और रोहित उपर्व ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्म प्रोड्यूसर मोनू राजावत ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

    इससे पहले न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में कृष्णापुरी पर यात्रा का स्वागत किया गया। यहां से यात्रा होली गेट पहुंची। यात्रा का कालीचरण, केला देवी मंदिर पर आर.बी. चौधरी, कंकाली पर राजन सिंह तथा भूतेश्वर पर समाजसेवी सुभाष चौधरी ने न्यास के अध्यक्ष और साधु-संतों का भव्य स्वागत किया।

    इस अवसर पर बुलंदशहर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, नरवेश भारद्वाज, विनोद चंद्र शर्मा, अशोक प्रताप सिंह एडवोकेट, राकेश बाबा, वीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र यादव, कुंवर जितेंद्र सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, वंदना शर्मा, सच्ची सिंह, दीपाली सिंह, जितेंद्र सिंह, अजय शर्मा, सन्नी ठाकुर, रमाकांत मिश्रा, ठाकुर लीला सिंह सहित बड़ी संख्या में कृष्ण भक्त महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleपुरानी बस्ती के नए प्रभारी निरीक्षक बने शशांक शेखर राय, कार्यभार संभालते ही अपराधियों को दिया कड़ा संदेश।
    Next Article संत कबीर नगर के उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा को दी गई भावभीनी विदाई।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    By P.K. RastogiSeptember 12, 202615

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के…

    ट्रंप प्रशासन का बड़ा प्रस्ताव: एच-1बी नौकरी गई तो अमेरिका में रुकना होगा मुश्किल।

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    September 12, 2026

    ट्रंप प्रशासन का बड़ा प्रस्ताव: एच-1बी नौकरी गई तो अमेरिका में रुकना होगा मुश्किल।

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026
    Most Popular

    कुंडली में पितृ दोष से जीवन में आ सकती हैं कई परेशानियां : पंडित शुभम अग्निहोत्री

    September 10, 202637

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202632

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202631

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202629
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.