रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने 27 अक्टूबर को पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए तीन पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत दो थानों के प्रभारी बदले गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक छोटे लाल को थाना फरह से स्थानांतरित कर थाना जैंत का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक राजकुमार को हाईवे थाने से स्थानांतरित कर थाना फरह का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, थाना जैंत में तैनात उपनिरीक्षक सोनू कुमार को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


