Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » ऑपरेशन CY-VAJRA में पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार।

    ऑपरेशन CY-VAJRA में पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 13, 2026

    •USDT के जरिए चीन तक भेजी जा रही थी ठगी की रकम।

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन CY-VAJRA के तहत कमिश्नरेट लखनऊ पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए नौ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह देशभर में साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि को फर्जी बैंक खातों (म्यूल अकाउंट्स) के माध्यम से इकट्ठा कर उसे USDT (क्रिप्टोकरेंसी) में परिवर्तित करता था और बाद में विदेशी, विशेष रूप से चीनी साइबर अपराधियों के डिजिटल वॉलेट में ट्रांसफर कर देता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 एटीएम एवं क्रेडिट कार्ड, बैंकिंग दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, 53,100 रुपये नकद, एक कार और एक मोटरसाइकिल सहित साइबर अपराध से जुड़े कई महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं।

    यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा द्वारा संचालित ऑपरेशन CY-VAJRA के तहत की गई। पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में डीसीपी उत्तरी, एडीसीपी उत्तरी, एसीपी अलीगंज, क्राइम ब्रांच, साइबर टीम और थाना मड़ियांव पुलिस की संयुक्त टीम ने एनसीआरपी और जेएमआईएस पोर्टल पर प्राप्त संदिग्ध म्यूल अकाउंट्स का सत्यापन करते हुए इस संगठित गिरोह का खुलासा किया।

    पुलिस के अनुसार 12 जुलाई 2026 को क्राइम ब्रांच की टीम जेएमआईएस समन्वय पोर्टल से प्राप्त म्यूल अकाउंट्स का सत्यापन कर रही थी। इसी दौरान केशव नगर मोड़ के पास एक संदिग्ध युवक मो. शाहरूख को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपना बैंक खाता साइबर ठगी के लिए उपलब्ध कराया था और अपने अन्य साथियों के आईआईएम रोड क्षेत्र में मौजूद होने की जानकारी दी।

    इसके बाद क्राइम ब्रांच, साइबर टीम और थाना मड़ियांव पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आईआईएम रोड सर्विस लेन से कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 50 एटीएम एवं क्रेडिट कार्ड, तीन चेकबुक, दो पासबुक, एक टैबलेट, एक आईपैड, 53,100 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त कार संख्या UP32FB8191 तथा मोटरसाइकिल संख्या UP32GA4936 बरामद की गई। पुलिस ने इन सभी सामानों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस की पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण में सामने आया कि गिरोह आर्थिक रूप से कमजोर एवं भोले-भाले लोगों को धन का लालच देकर उनके नाम पर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाता था। खाते खुलने के बाद उनसे एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक, इंटरनेट बैंकिंग आईडी, पासवर्ड, मोबाइल नंबर और ओटीपी सहित पूरी बैंकिंग जानकारी अपने कब्जे में ले ली जाती थी। इसके बाद इन खातों को म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल किया जाता था।देशभर में होने वाली साइबर ठगी की रकम सबसे पहले इन्हीं खातों में जमा कराई जाती थी।

    इसके बाद आरोपी विभिन्न एटीएम से नकद निकासी करते या रकम को कई अन्य खातों में स्थानांतरित कर देते थे, ताकि धन के स्रोत को छिपाया जा सके। जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह केवल नकद निकासी तक सीमित नहीं था, बल्कि ठगी की रकम को क्रिप्टोकरेंसी USDT में परिवर्तित कर विदेशी साइबर अपराधियों तक पहुंचाने का भी काम करता था।पुलिस के अनुसार साइबर ठगी की धनराशि को पहले विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से एकत्र किया जाता था, फिर उसे डिजिटल माध्यमों से USDT में बदला जाता था।

    इसके बाद यह क्रिप्टोकरेंसी विदेशी, विशेष रूप से चीनी साइबर अपराधियों अथवा उनके सहयोगियों द्वारा नियंत्रित डिजिटल वॉलेट में भेज दी जाती थी। इस पूरे नेटवर्क में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को उसकी भूमिका के अनुसार कमीशन दिया जाता था। गिरोह के सदस्य टेलीग्राम सहित अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विदेशी साइबर अपराधियों के लगातार संपर्क में रहते थे और बैंक खातों, ट्रांजैक्शन तथा निकासी से जुड़ी सूचनाएं साझा करते थे।

    पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे आजम और अब्दुल नामक व्यक्तियों के माध्यम से इस नेटवर्क से जुड़े थे। इन्हीं के निर्देश पर अलग-अलग जनपदों में बैंक खाते खुलवाए जाते थे और बाद में उन खातों का पूरा नियंत्रण गिरोह अपने हाथ में ले लेता था। साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि को नकद निकालने अथवा क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर विदेश भेजने का पूरा नेटवर्क संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा था।

    पुलिस ने इस मामले में थाना मड़ियांव में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2), 318(4), 3(5), 111(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66-सी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास, बैंक खातों, डिजिटल वॉलेट, वित्तीय लेन-देन, क्रिप्टो ट्रांजैक्शन, टेलीग्राम चैट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।

    पुलिस का कहना है कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और गिरोह के अन्य सदस्यों, विदेशी संपर्कों, धन के अंतिम लाभार्थियों तथा पूरे अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पता लगाने के लिए विस्तृत विवेचना जारी है। संभावना है कि इस जांच में कई और महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।इस उल्लेखनीय सफलता पर डीसीपी उत्तरी ने संयुक्त पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

    कमिश्नरेट पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक, इंटरनेट बैंकिंग आईडी, पासवर्ड या ओटीपी किसी भी परिस्थिति में उपलब्ध न कराएं। लालच में आकर अपने बैंक खाते का उपयोग किसी अन्य व्यक्ति को न करने दें। किसी भी संदिग्ध वित्तीय लेन-देन, क्रिप्टोकरेंसी निवेश अथवा साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
    ————–

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleयूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: PCS अधिकारियों के हुए तबादले, कई जिलों के SDM बदले।
    Next Article राम-जानकी न्यास की भूमि पर कब्जे का विवाद गहराया, सीओ ने किया मौके का निरीक्षण।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    मंदिर चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, दानपात्र, घंटा-घंटी और नकदी बरामद।

    September 11, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    By P.K. RastogiSeptember 12, 202615

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के…

    ट्रंप प्रशासन का बड़ा प्रस्ताव: एच-1बी नौकरी गई तो अमेरिका में रुकना होगा मुश्किल।

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    September 12, 2026

    ट्रंप प्रशासन का बड़ा प्रस्ताव: एच-1बी नौकरी गई तो अमेरिका में रुकना होगा मुश्किल।

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026
    Most Popular

    कुंडली में पितृ दोष से जीवन में आ सकती हैं कई परेशानियां : पंडित शुभम अग्निहोत्री

    September 10, 202637

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202632

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202631

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202629
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.