Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » आरक्षण में घोटाले का आरोप, सपा ने भाजपा सरकार को घेरा।

    आरक्षण में घोटाले का आरोप, सपा ने भाजपा सरकार को घेरा।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJune 12, 2026

    •2019 से 2026 तक 11,514 आरक्षित पदों की लूट का दावा, सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष जारी रखने का ऐलान

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार पर पिछड़े, दलित एवं वंचित वर्ग (पीडीए) के आरक्षण अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं के दौरान आरक्षित वर्ग के हजारों पदों पर अनियमितताएं हुई हैं। पार्टी नेताओं का दावा है कि भाजपा शासनकाल में आरक्षण व्यवस्था को व्यवस्थित रूप से कमजोर किया जा रहा है, जिससे संविधान प्रदत्त अधिकारों का हनन हो रहा है।

    सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में हुई विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में आरक्षित वर्ग के पदों को भरने में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2019 से 2026 तक विभिन्न विभागों की भर्तियों में कुल 11,514 आरक्षित पदों की “लूट” हुई है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा प्रदत्त संविधान और आरक्षण व्यवस्था सामाजिक समानता का आधार हैं, लेकिन वर्तमान सरकार की नीतियों से इन्हें कमजोर किया जा रहा है।

    पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि निजीकरण की बढ़ती प्रक्रिया से आरक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है और गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक तथा युवा वर्ग स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में रोजगार, शिक्षा और युवाओं के भविष्य को लेकर कोई ठोस नीति दिखाई नहीं दे रही है। साथ ही सरकारी अस्पतालों, पुलिस थानों और तहसीलों में भ्रष्टाचार बढ़ने तथा किसानों को फसलों का उचित मूल्य न मिलने की बात भी कही गई।

    सपा नेताओं के अनुसार वर्ष 2019 की 69 हजार शिक्षक भर्ती में 7,933, वन एवं वन्यजीव रक्षक भर्ती में 88, वर्ष 2021 की एडेड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती में 547, वर्ष 2023 की कनिष्ठ सहायक भर्ती में 300 तथा ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती में 232 आरक्षित पद प्रभावित हुए। इसके अतिरिक्त वर्ष 2024 और 2025 की विभिन्न भर्तियों तथा वर्ष 2026 की कृषि प्राविधिक सहायक, सहायक चकबंदी अधिकारी, अधिशासी अधिकारी एवं सहायक कोषागार लेखाकार भर्ती में भी आरक्षित पदों में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया।

    समाजवादी पार्टी ने मांग की कि सभी रिक्त आरक्षित पदों पर तत्काल भर्ती की जाए, आरक्षण विरोधी नीतियों को वापस लिया जाए तथा सामाजिक न्याय की भावना के अनुरूप सभी वर्गों को उनका संवैधानिक अधिकार सुनिश्चित किया जाए। पार्टी ने कहा कि वह जनता के अधिकारों और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता प्रदीप चौधरी, उपाध्यक्ष दिगंबर सिंह, गगन रावत एवं ओम प्रकाश यादव सहित समाजवादी पार्टी और उसके विभिन्न प्रकोष्ठों के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    Author

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi

      पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
      समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleमदरसे में फर्जीवाड़े का खुलासा: जीवित व्यक्ति को मृत दिखाकर परिजनों की कराई नियुक्ति, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article भाव के भूखे होते हैं भगवान, शुद्ध श्रद्धा से ही मिलता है उनका सान्निध्य : सुधांशु महाराज
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    विद्यालय का ताला बच्चे खोलते हैं तो होता है दुख : बीएसए रतन कीर्ति

    September 6, 2026

    शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित।

    September 6, 2026

    अ.भा. ब्राह्मण महासभा द्वारा आज आयोजित किया जा रहा शिक्षक सम्मान समारोह।

    September 6, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    विद्यालय का ताला बच्चे खोलते हैं तो होता है दुख : बीएसए रतन कीर्ति

    By P.K. RastogiSeptember 6, 20264

    •शिक्षकों से बोले—समय से विद्यालय पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी से निभाएं दायित्व। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा।…

    शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित।

    September 6, 2026

    अ.भा. ब्राह्मण महासभा द्वारा आज आयोजित किया जा रहा शिक्षक सम्मान समारोह।

    September 6, 2026

    संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं।

    September 6, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    विद्यालय का ताला बच्चे खोलते हैं तो होता है दुख : बीएसए रतन कीर्ति

    September 6, 2026

    शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित।

    September 6, 2026

    अ.भा. ब्राह्मण महासभा द्वारा आज आयोजित किया जा रहा शिक्षक सम्मान समारोह।

    September 6, 2026

    संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं।

    September 6, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202630

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202620

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202617
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.