लेखपाल भर्ती परीक्षा का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण।

Spread the love

पारदर्शी एवं नकलविहीन परीक्षा कराने के दिए निर्देश।

बस्ती। जनपद में चल रहे लेखपाल भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आज गुरुवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों में प्रश्नपत्र वितरण प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों की गहन जांच की गई। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर प्रकाश, पेयजल, शौचालय समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति भी परखी गई।

जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों, पर्यवेक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अधिकारियों ने परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों से जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील भी की।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *