•शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील, उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
— के. के. मिश्रा, संवाददाता।
संत कबीर नगर। आगामी पर्व बकरीद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से थाना धर्मसिंहवा क्षेत्र अंतर्गत मुसहरा गांव में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की।
बैठक में ग्राम प्रधान, संभ्रांत नागरिकों एवं क्षेत्र के काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान डीएम एवं एसपी ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी।
गोष्ठी के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि बकरीद का पर्व क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।
बैठक के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में पैदल गश्त भी किया तथा स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मेहदावल अरुण कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदमन सिंह सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।