कुदरहा। धनघटा संतकबीर नगर निवासी दुर्गा प्रसाद सोनी सोमवार रात अपनी पत्नी और बहन के साथ लखनऊ से इलाज कराकर घर लौट रहे थे। लौटते समय कलवारी थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर छरदही स्थित गन्ना क्रय केंद्र के पास उनकी वैगनआर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई।
दुर्गा प्रसाद सोनी ने बताया कि रात में आंधी-बारिश के बीच वाहन चलाते समय उन्हें नींद आने लगी, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया।
दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे चालक समेत उनकी पत्नी व बहन को सुरक्षित बाहर निकाला।स्थानीय निवासी संजय चौधरी ने सभी घायलों की मदद करते हुए उन्हें अपने घर पर ठहराया। हादसे में सभी लोग सुरक्षि बच गए।