महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोठीभार पुलिस ने फरार वारंटी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल अनिरुद्ध के पर्यवेक्षण में 29 मई 2026 को थाना कोठीभार पुलिस टीम ने थाना कोठीभार में पंजीकृत मुकदमा संख्या 199/25 धारा 105 बीएनएस से संबंधित वांछित एवं एनबीडब्ल्यू अभियुक्त संजय हरिजन निवासी मिश्रौलिया टोला मोहनगढ़, थाना बृजमनगंज के विरुद्ध न्यायालय से प्राप्त उद्घोषणा के अनुपालन में उसके गांव व घर के आसपास मुनादी कराई।
पुलिस टीम द्वारा उद्घोषणा की प्रति अभियुक्त के घर के बाहर, गांव के सार्वजनिक स्थानों तथा न्यायालय गेट पर चस्पा की गई। कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
मुनादी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, महिला उपनिरीक्षक नेहा कुमारी तथा कांस्टेबल पंकज सिंह शामिल रहे।