बस्ती। जनपद के गौर विकास खंड क्षेत्र निवासी अनिल पांडेय को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोग के सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी ने उन्हें बस्ती जिले में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
इस संबंध में जारी नियुक्ति पत्र में निर्देशित किया गया है कि अनिल पांडेय पिछड़े वर्ग से जुड़े लोगों की समस्याओं को समझने, उनके समाधान में सहयोग करने तथा संबंधित अधिकारियों के माध्यम से समस्याओं के निस्तारण का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही वे समाज के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी ने कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से बस्ती जिले में अनिल पांडेय को प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने बताया कि अनिल पांडेय प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर पिछड़े वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे। साथ ही समाज के लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे।
अनिल पांडेय को मिली इस जिम्मेदारी से जिले में पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान और अधिकारों की जानकारी प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। इससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंच सकेगा।
