ब्राह्मण सेवा तथा प्रसादी के साथ संपन्न हुआ श्रीमद् भागवत का समापन।

Spread the love

मथुरा। श्री कृष्ण सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत के सप्तम तथा अंतिम दिन प्रातः कथा में सुदामा चरित्र, कुरुक्षेत्र प्रसंग के साथ सुकदेव पूजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए संरक्षक कन्हैया लाल अग्रवाल तथा सचिव ओम प्रकाश पांडे ने बताया की प्रातः कथा के पश्चात सुखदेव पूजन से तथा ब्राह्मण सेवा के साथ श्रीमद् भागवत की पूर्ण आहुती हुई।

तत्पश्चात भंडारा प्रसादी की व्यवस्था मंडल द्वारा की गई जिसमें पूरे शहर के गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया। सर्वप्रथम साधु सेवा के साथ प्रारंभ हुई प्रसादी की व्यवस्था में मंडल के सभी सदस्यों पदाधिकारी शहर के आमंत्रित गणमान्य लोगों ने भाग लिया। जिसमें प्रमुख रूप से पधारे उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग एवं बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने मंडल द्वारा किए गए धार्मिक आयोजन की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा समय समय पर आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रमों से सनातन धर्म को गति प्राप्त होती है तथा आपस में सद्भावना की जागृति होती है।

कथा व्यवस्थापक राजकुमार अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष राजू बंसल ने कथा के सप्त दिनों में प्राप्त हुए सभी सहयोगियों कथा में भाग लेने वाले सदस्यों एवं आमंत्रित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा सभी के साथ से ही इतने बड़े आयोजन का करना संभव हो पाया है, कथा के दौरान अस्वस्थ हुए, मंडल की प्रमुख कड़ी व मंडल अध्यक्ष अतुल शोरा वाला के स्वस्थ होने की सभी ने ईश्वर से कामना प्रकट की।

ब्रजभक्त कथा व्यास रमाकांत गोस्वामी ने संपूर्ण ब्रज के कल्याण की ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सचिन अग्रवाल, देवेंद्र महेश्वरी, मुरारी लाल वर्मा बनवारी लाल जैन, राजेंद्र सक्सेना, अतुल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल रवि अग्रवाल, अजय अग्रवाल, केशव देव अग्रवाल, अचल शर्मा धर्मेश सिंगल आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *