मथुरा। श्री कृष्ण सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस पर सायं कालीन भजन संध्या जिसमे भजन सम्राट धीरज बावरा के भजनों की प्रस्तुति पर बृजवासी मंत्र मुग्ध हो गए।

संरक्षक कन्हैयालाल अग्रवाल तथा अध्यक्ष अतुल शोरावाले ने जानकारी देते हुए बताया कि आज कथा स्थल पर गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में गोबर से 25 फीट के गोवर्धन नाथ जी की छवि को धराया गया तथा छप्पन भोग धराए गए, ऐसा प्रतीत हो रहा था की गिर्राज धरण स्वयं कथा स्थल पर विराजमान है, सभी भक्तों ने परिक्रमा तथा विधिवत पूजन कर पुण्य लाभ कमाया।
मुख्य व्यवस्थापक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रातः कथा में कृष्ण की बाल लीलाओं का रसपान ब्रजभक्त रमाकांत स्वामी द्वारा मंत्र मुक्त वाणी में प्रस्तुत किया गया।
कथा में प्रमुख रूप से सचिन ओमप्रकाश पांडे, राजू बंसल, देवेंद्र महेश्वरी, मुरारी लाल वर्मा, बनवारी लाल जैन, रवि मंगलम, अतुल अग्रवाल आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।