गोमती तट पर सेतु निर्माण का भूमि पूजन सम्पन्न, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति।

Spread the love

सीतापुर। जनपद के कोल्हुआ-बरेठी स्थित गोमती तट पर प्रस्तावित सेतु निर्माण कार्य का भूमि पूजन समारोह शनिवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में गोपामऊ विधानसभा के विधायक श्यामप्रकाश, मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, ब्लॉक प्रमुख विजय भार्गव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि सेतु निर्माण से क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था सुदृढ़ होगी और आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति प्राप्त होगी।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, पत्रकार एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक भी मौजूद रहे। उपस्थित जनसमूह ने सेतु निर्माण कार्य को क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग की पूर्ति बताते हुए इसका स्वागत किया।

भूमि पूजन के उपरांत जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *