सीएम योगी के आगमन को लेकर भाजपा कार्यालय सहजनवा में तैयारी बैठक संपन्न।

Spread the love

सहजनवा। गीडा जीरो प्वाइंट स्थित फ्लैटेड फैक्ट्री परिसर के 3 जून को प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम को भव्य, ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के उद्देश्य से भाजपा कार्यालय सहजनवा में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय महामंत्री एवं सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला ने की।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, जनसहभागिता, स्वागत व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गीडा क्षेत्र निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। फ्लैटेड फैक्ट्री परिसर का लोकार्पण क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करेगा तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।

बैठक में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डॉ. आर.डी. सिंह, जिला महामंत्री उमाशंकर निषाद, जिला मंत्री मनोज सिंह,रामपाल सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश दुबे, ब्लॉक प्रमुख शशी प्रताप सिंह, रवि प्रताप सिंह, राम उजागिर शुक्ला राम बुझारत पासी,मंडलध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ,सूर्यनाथ विश्वकर्मा,गौरव गुप्ता,मनीष पांडेय सुमित सिंह राम प्रकाश चौरसिया शिवचरण प्रसाद विजय मिश्रा राहुल सिंह, राजेश त्रिपाठी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *