बड़े मंगल पर मिश्रिख में विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद।

Spread the love

मिश्रिख (सीतापुर)। बड़े मंगल के पावन अवसर पर मंगलवार को मिश्रिख तहसील चौराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और सेवा भाव से आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान बजरंगबली के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

भंडारे का आयोजन ग्राम पंचायत आट के प्रधान प्रत्याशी अनुराग मिश्रा, पवन पतौजा तथा ग्राम प्रधान श्रीमती मुन्नी देवी के नेतृत्व में किया गया। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए भोजन और प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई थी।

आयोजकों ने बताया कि बड़े मंगल के अवसर पर समाज में सेवा, सहयोग और धार्मिक सद्भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित होती रहीं और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

धार्मिक आयोजन के माध्यम से क्षेत्रवासियों ने भगवान हनुमान की आराधना कर सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *