रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा/बीजिंग। देश के प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक हिंदुस्तान द्वारा आयोजित भव्य समारोह में वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट तथा उनके पुत्र नेशनल डिबेटर श्री रौनक उपमन्यु को उनके-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘हिंदुस्तान आइकॉन सम्मान’ से सम्मानित किया गया।


यह सम्मान समारोह बीजिंग के प्रतिष्ठित फाइव स्टार होटल वांडा रियल्म होटल में आयोजित किया गया, जहां देश-विदेश की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति में दोनों को यह सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान प्रदान करते हुए देश के प्रतिष्ठित अखबार हिंदुस्तान के प्रधान संपादक शशि शेखर ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत गौरव एवं प्रेरणा देने वाला है।
उन्होंने इसे अपने कार्यों की पहचान और जिम्मेदारियों को और अधिक समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा प्रेरित बताया।
उन्होंने प्रधान संपादक शशि शेखर तथा सीईओ श्री रजत जी एवं हिंदुस्तान परिवार की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके जीवन की अविस्मरणीय उपलब्धियों में शामिल रहेगा।
समारोह के दौरान सम्मानित होने डॉ कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट और उनके पुत्र नेशनल डिबेटर श्री रौनक उपमन्यु की इस उपलब्धि को उपस्थित जनों ने सराहा तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।