यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 206 डिप्टी एसपी के तबादले, कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी; देखें पूरी लिस्ट।

Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गुरुवार को प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के 206 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
गृह विभाग द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात पुलिस उपाधीक्षक (डिप्टी एसपी), क्षेत्राधिकारी (सीओ) एवं सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

इसके अलावा जारी लिस्ट में हाल ही में इंस्पेक्टर पद से क्षेत्राधिकारी (सीओ) पद पर पदोन्नत हुए अधिकारियों को भी नई तैनाती प्रदान की गई है। एक साथ 206 डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले को प्रदेश पुलिस प्रशासन का अब तक का बड़ा फेरबदल माना जा रहा है।

देखें पूरी लिस्ट

सरकार का मानना है कि समय-समय पर अधिकारियों के कार्यस्थल में बदलाव से प्रशासनिक दक्षता बढ़ती है तथा कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है। इसी नीति के तहत प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर यह तबादला अभियान चलाया गया है।
गृह विभाग द्वारा जारी पूरी तबादला सूची में प्रदेश के विभिन्न जनपदों और पुलिस कमिश्नरेटों में नई तैनातियां निर्धारित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *