•11 प्रतिभाशाली ताइक्वांडो खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए रवाना
सिद्धार्थनगर। तहसील बांसी एवं जनपद सिद्धार्थनगर के लिए गर्व का विषय है कि क्षेत्र के 11 प्रतिभाशाली ताइक्वांडो खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए मथुरा-वृंदावन रवाना हुए हैं। खिलाड़ियों के चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और खेल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पूर्व समाजवादी पार्टी कार्यालय नरकटहा, बांसी में खिलाड़ियों के सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका परिषद बांसी अध्यक्ष मोहम्मद इदरीश पटवारी ने खिलाड़ियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में मोहम्मद इदरीश पटवारी ने कहा कि खेल युवा शक्ति को सही दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम है। हमारे खिलाड़ी कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं, जो पूरे सिद्धार्थनगर के लिए गौरव की बात है। मुझे विश्वास है कि ये खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे तथा अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे।”
उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी लगन और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर बरकत अली सभासद, सैय्यद मोहम्मद कुतुब, कपिल देव सभासद, करीम लाला, मुनीश मेकरानी, पवन यादव, मेहताब आलम, अनुराग बागी, अशद खान दिलदार, सुल्लू खां, कैफ खां, मैनुद्दीन, अभिषेक सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
क्षेत्रवासियों ने सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन और सफलता की मंगलकामना की।