विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण।

Spread the love

कलवारी(बस्ती)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर Tree Initiatives Society द्वारा विकासखंड बहादुरपुर की ग्राम पंचायत बेइली में “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामाजिक वानिकी वन प्रभाग बस्ती की प्रभागीय निदेशक डॉ. शिरीन रहीं। उन्होंने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने पौधारोपण के बाद उनके संरक्षण और देखभाल की जिम्मेदारी निभाने पर भी जोर दिया।

ग्राम पंचायत बेइली के ग्राम प्रधान शेर मोहम्मद ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में समूह सखी विंद्रावती देवी, महिला मेट भानुदेवी, किस्मता देवी सहित पंचायत के तमाम सदस्य उपस्थित रहे।

ट्री इनिशिएटिव्स सोसाइटी के अध्यक्ष प्रभाकर ने संस्था द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं संस्कृति के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संस्था समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी जनहित के कार्यों को और व्यापक रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प रखती है।

संस्था के सचिव सच्चिदानंद शुक्ला ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान मातृत्व और प्रकृति दोनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का प्रयास है। उन्होंने लोगों से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संस्था के कोषाध्यक्ष राम कृष्ण पटेल, सदस्य बाल कृष्ण, दिलीप कुमार तथा फ्रेंड ऑफ सोसाइटी अब्दुर रहीम और जय प्रकाश अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *