कुवानों नदी के महादेवा घाट पर जन सहयोग से चला स्वच्छता अभियान।

Spread the love

बस्ती। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से प्रेरित होकर जन सहभागिता के माध्यम से सल्टौआ गोपालपुर विकास खण्ड क्षेत्र के कुवानों नदी के  महादेवा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय प्रताप जायसवाल के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत सिंह के नेतृत्व में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।

पूर्व विधायक  संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि नदियों का पुनर्जीवन हमारे पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अनिवार्य है। इस अभियान में बीडीओ सल्टौआ अनिल कुमार, विकास शर्मा भोला, मनोज सिंह, प्रशासक ग्राम पंचायत भितरी पचानू एवं प्रतिनिधि प्रशासक ग्राम पंचायत अजगौवा जंगल चंद्रशेखर जी, झब्बू लाल चौधरी, विनोद राजभर, अमरजीत सिंह,  श्री राम पाण्डेय, रामरूप चौहान के साथ ही अनेक क्षेत्रीय नागरिकों ने कुंवानों के स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *