छरौरा में ‘लोकमाता अहिल्याबाई होलकर’ सामुदायिक भवन का शिलान्यास, विधायक श्रीकांत शर्मा ने रखी आधारशिला।

Spread the love

जैत। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के छरौरा गांव में विधायक व पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया और कहा कि इस भवन को लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के नाम से जाना जाएगा।
शिलान्यास के अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीकांत शर्मा ने कहा कि इस समय प्रदेश और देश में योगी-मोदी की सरकार लगातार विकास कार्यक्रम पर जोर दे रही हैं। शिक्षा बिजली स्वास्थ्य सभी को देखते हुए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर निगम के वार्ड संख्या- 25 छरौरा गांव में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया गया है। इसमें क्षेत्र के समस्त गरीब मजदूर असहाय लोगों के बच्चों के शादी-विवाह, कथा-भागवत, सत्संग आदि कार्यक्रम आसानी से कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि 1200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनने वाले इस सामुदायिक भवन को “लोकमाता अहिल्याबाई होलकर” के नाम से जाना जाएगा। लोकमाता अहिल्याबाई का नाम सुनते ही छरौरा की समस्त सरदारी ने उनके नाम को सराहाया और तालियां बजाकर मुख्य अतिथि को धन्यवाद दिया।
इस मौके पर मधुबन मंडल के अध्यक्ष टीटू राघव, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती निर्मला धनगर, उत्तर प्रदेश प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष व ग्राम पंचायत बाटी के प्रधान संजय धनगर एडवोकेट , वार्ड 34 के पार्षद प्रतिनिधि सतीश बघेल, धनगर समाज विकास समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजी. मेदाराम धनगर, चंद्र प्रकाश बृजवासी, हरिप्रसाद धनगर, रामजीलाल राजपूत, भालू राजपूत, मोतीराम, डोरीलाल, वेदराम, संजय सिंह, सोहनलाल, पप्पू प्रजापति, सोरन गोला, मानिकचंद शर्मा, पार्षद भाजपा के समस्त बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सोहनलाल राजपूत ने तथा संचालन पार्षद प्रतिनिधि गोवर्धन प्रधान ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *