मा0 प्रभारी मंत्री ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद के मीडिया बंधुओं के साथ की प्रेस वार्ता।

Spread the love

संत कबीर नगर। मा0 राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0 शासन एवं जनपद की प्रभारी मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम जी द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के क्रम में निरीक्षण भवन खलीलाबाद में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जनपद के प्रिंट/इलेक्ट्रानिक मीडिया से मुखातिब होकर मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश की प्रगति तथा विकास के हर क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक एवं सराहनीय कार्यों सहित आम जनमानस का जीवन स्तर ऊंचा उठाने हेतु सरकारी नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती नीतू सिंह जी, मा0 विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी जी, मा0 विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी जी, मा0 विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान जी, जिला प्रभारी भाजपा अजय सिंह गौतम जी, भारतीय जनता पार्टी महिला प्रकोष्ठ की जिलाउपाधयक्ष किरन प्रजापति जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्र भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी गण के साथ-साथ जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

मा0 मंत्री जी ने प्रेस-वार्ता के दौरान कहा कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का विगत 12 वर्षों का कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा है। इस अवधि में देश ने हर क्षेत्र में उन्नत विकास किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का *सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास* के लक्ष्य को प्राप्त करने में मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। विगत 12 वर्षों में देश को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान मिली है।

उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक है तथा हम वैश्विक मंच पर मजबूत नेतृत्व के रूप में उभरे हैं।
मा0 मंत्री जी ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमेशा गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों तथा उन सभी वर्गों के लिए कार्य किया है जिनके बारे में आजादी के बाद से अब तक सोचा भी नहीं गया था। आज हम खाद्यान्न, रक्षा, चिकित्सा, आयुध उपकरणों के निर्माण में पहले से अधिक आत्मनिर्भर हैं, आज देश में शांति एवं कानून व्यवस्था का राज स्थापित है, हमारे नागरिक निडर होकर पहले से अधिक सम्मान से जीवन जी रहे हैं।

मा0 मंत्री जी ने सरकार द्वारा चलाई गई महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जन-धन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मेक इन इंडिया कार्यक्रम, स्किल इंडिया कार्यक्रम, सांसद आदर्श ग्राम योजना, श्रमेव जयते योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, डिजिटल इंडिया कार्यक्रम, स्मार्ट सिटी मिशन, अमृत योजना, सोएल हेल्थ योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, स्टार्टअप इंडिया योजना, स्टैंडअप इंडिया योजना, उजाला योजना, नमामि गंगे कार्यक्रम, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री वंदन योजना, आयुष्मान भारत योजना, खेलो इंडिया कार्यक्रम, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना व मुद्रा योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला।

उन्होंने मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व व मार्ग दर्शन में देश के चौमुखी विकास पर उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है।
मा0 प्रभारी मंत्री जी द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान खलीलाबाद विकासखंड अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय सरैया के प्रांगण में वृक्षारोपण कर जनपदवासियों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा अपने जनपद को स्वच्छ, सुंदर व हरियालीयुक्त बनाने का संदेश दिया गया।

उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा एवं मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रयासों को साकार करने तथा वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में वन विभाग सहित सभी विभाग निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधो को रोपित करें और भारत माता को हरा-भरा और समृद्ध बनाने के लिए जनपद के नागरिकों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण के अनुकूल वातावरण देने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है, हमारे लगाए गए वृक्षों का लाभ हमारी आने वाली पीढ़ी उठाएगी। इसलिए समाज के प्रति हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाएं।

मा0 प्रभारी मंत्री जी, मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा, मा0 विधायक व भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय सरैया में स्वयं झाड़ू लगाकर व कचरे की सफाई कर जनपदवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया।

इस दौरान प्रभारी मंत्री जी ने सफाई कर्मियों की टोली बनाकर पूरे क्षेत्र की सफाई कराने के निर्देश दिए तथा जनपद वासियों से अपील किया कि मा0 प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होकर हम सभी को अपना घर, जनपद, देश एवं प्रदेश को संपूर्ण स्वच्छ बनाए रखना है तथा पर्यावरण की शुद्धता के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना है।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारीगण, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *