मानसून से पहले नगर पालिका अध्यक्ष ने नालों का किया निरीक्षण, जलभराव रोकने के दिए सख्त निर्देश।

Spread the love

संत कबीर नगर। आगामी मानसून सत्र को देखते हुए नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने नगर के प्रमुख नालों एवं जल निकासी व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर जल निकासी की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि मानसून के दौरान किसी भी स्थिति में शहर में जलभराव नहीं होना चाहिए। इसके लिए सभी कर्मचारी एवं अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ निर्वहन करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि लापरवाही के कारण कहीं जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है तो संबंधित कर्मचारियों एवं अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून शुरू होने से पहले सभी नालों की सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त कर लिया जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *