अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, बहेड़ी ब्रह्मनान में प्रतिदिन कराया जा रहा योगाभ्यास।

Spread the love

मुरादाबाद। 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर ग्राम पंचायत बहेड़ी ब्रह्मनान स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर में प्रतिदिन प्रातः 5:00 से 6:00 बजे तक योगाभ्यास कराया जा रहा है। योग प्रशिक्षक कुलदीप कुमार के निर्देशन में क्षेत्रवासियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, मुद्राओं एवं ध्यान का नियमित अभ्यास कराया जा रहा है।

योगाभ्यास के दौरान ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, रिस्ट चालन, कटिचक्रासन, सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, पश्चिमोत्तानासन, दंडासन, वज्रासन, मयूरासन, पवनमुक्तासन, धनुरासन, सर्वांगासन, उत्तानपादासन तथा अन्य योगासनों का अभ्यास कराया जा रहा है। वहीं प्राणायाम में बाह्य-अभ्यंतर प्राणायाम, पूरक, कुंभक, रेचक, अश्विनी मुद्रा, खेचरी मुद्रा, त्राटक, उज्जायी, भ्रामरी, योग मुद्रा एवं ध्यान का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

भाजपा जिला कार्यक्रम के अनुसार भाजपा मंडल अगवानपुर के अंतर्गत श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर, बहेड़ी ब्रह्मनान में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर सहकारी समिति अध्यक्ष पं. राधेश्याम, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चौ. अर्जुन सिंह, ग्राम प्रधान अल्पना पंकज भारद्वाज, योग प्रशिक्षक कुलदीप कुमार, भाजपा मंडल अगवानपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक मंडल मंत्री राजेश कुमार रूहेला होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *