रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दयानंद शाखा द्वारा वेद मंदिर परिसर में हिंदू साम्राज्य दिवस श्रद्धा, उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता 99 वर्षीय योगाचार्य चंद्रभान गुप्त ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन एवं उनके द्वारा स्थापित हिंदवी स्वराज्य के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना, सुशासन और सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक थे। उन्होंने बच्चों एवं युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि हिंदू साम्राज्य दिवस हमें अपने गौरवशाली इतिहास को स्मरण करने तथा राष्ट्रभक्ति, साहस और संस्कारों को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा एवं समाजसेवी राजेंद्र खंडेलवाल द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन योगेश आभा ने किया।
इस अवसर पर नगर कार्यवाह पवन सोनी, सह संचालक राजकुमार अग्रवाल, रमेश चंद्र आर्य, ललित अग्रवाल, श्याम शर्मा, अमित अग्रवाल कागजी, नरेंद्र गोला, राकेश चंद किताब वाले, सुरेश चंद, नितेश चंद प्रेस वाले , अवधेश आलोक, लोकेश तायल, कृष्णमणि सूबेदार, अभिषेक, मोहन साहू सहित अनेक स्वयंसेवक एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ।