•सैनापति कुंतल और भरत भूषण को दी श्रद्धांजलि, दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग।
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मथुरा में समाजवादी नेता सैनापति कुंतल की हत्या तथा बिहार के भोजपुर में कथित फर्जी एनकाउंटर में भरत भूषण की मौत के विरोध में इंकलाब कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग की। गौरव किशनपुरिया एडवोकेट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने होली गेट से विकास मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा तक मार्च निकालते हुए कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।


गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने सैनापति कुंतल और भरत भूषण को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान वक्ताओं ने दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।
मथुरा-वृंदावन विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अनिल अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश और देश में बढ़ती आपराधिक घटनाएं तथा कथित फर्जी एनकाउंटर कानून के शासन पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि आमजन का विश्वास बना रहे।
समाजवादी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि यदि हत्यारों तथा कथित फर्जी एनकाउंटर के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन तेज करेगी।
कैंडल मार्च में बादल राज बंसल, गौरव पांडे, अरुण दीक्षित, सोनू यादव, प्रशांत अग्रवाल, ललित, मोहन स्वरूप शर्मा, सुशील सागर, प्रदेश यादव, मुन्नी देवी, सीमा करण, भगवान सिंह, सलीम खान, लवकुश, भोला पहलवान, सौरभ पांडे, देशपांडे, कालू, गणेश तोमर, मुकेश पहलवान, साहिल अग्रवाल, बृजेश यादव, सुरेश यादव, छोटू ठाकुर, बबलू कश्यप, कृष्णा सैनी, मुकेश सैनी सहित बड़ी संख्या में समाजवादी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।