गलाघोंटू से बचाव को चला विशेष अभियान, पशुपालकों से सहयोग की अपील।

Spread the love

सल्टौआ (बस्ती )। पशुओं को गलाघोंटू जैसी संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए क्षेत्र में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। पशुधन प्रसार अधिकारियों और पैरावेटों के सहयोग से पशुपालकों के पशुओं का सुरक्षात्मक टीकाकरण किया जा रहा है। डिप्टी सीवीओ भानपुर डॉ. बलराम चौरसिया ने पशुपालकों से अपील की कि वे टीकाकरण कर्मियों का सहयोग करें और अपने पशुओं को अनिवार्य रूप से टीका लगवाएं।

यह जानकारी उन्होंने विकास खंड सल्टौआ के बैरिहवा में आयोजित पशुपालक गोष्ठी में दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पशुओं में गलाघोंटू निरोधक टीकाकरण किया जा रहा है। गलाघोंटू बरसात के मौसम में फैलने वाली जीवाणुजनित संक्रामक बीमारी है, जिसका प्रकोप गायों की अपेक्षा भैंसों में अधिक देखा जाता है।

डॉ. चौरसिया ने कहा कि इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर टीकाकरण है। उन्होंने सभी पशुपालकों से अपने पशुओं का सुरक्षात्मक टीकाकरण कराने और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।

गोष्ठी में राजमणि, रामपाल, बब्लू, राकेश, कमलाकांत, सुरेंद्र और दिनेश सहित अन्य पशुपालक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *