रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी ने मांट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश चौधरी को प्रदेश महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही मथुरा जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। जिला भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, जगमोहन पाठक, कमल वार्ष्णेय, वीरचंद्र गुर्जर, मुकेश वार्ष्णेय, मनीषा पाराशर, मुदिता शर्मा एवं रेखा निषाद, जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी, अमन ठाकुर एवं आकाश चौधरी, जिला मंत्री देवेंद्र शर्मा, ज्ञानेंद्र चौहान, निर्मला बघेल, अजय जाटव, रनवीर सिंह, भानु प्रताप, ओमप्रकाश सैनी, सुरेश तरकर तथा कोषाध्यक्ष हुकुम चंद्र अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने कहा कि राजेश चौधरी को प्रदेश महामंत्री बनाया जाना मथुरा जनपद और संपूर्ण ब्रज क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि राजेश चौधरी ने संगठन में लंबे समय तक सक्रिय रहकर अपनी कार्यक्षमता, नेतृत्व क्षमता और संगठन कौशल का परिचय दिया है। उनके अनुभव का लाभ पूरे प्रदेश संगठन को मिलेगा। उन्होंने जिला भाजपा परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने कहा कि राजेश चौधरी एक कर्मठ, सरल और जमीनी नेता हैं। उन्होंने संगठन द्वारा सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया है। उनके प्रदेश महामंत्री बनने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।