गोवर्धन क्षेत्र में सपा नेता महेश चंद्र शर्मा ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों से मांगा समर्थन।

Spread the love

मथुरा। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र-83 के ग्राम अक्खा, गोवर्धन, भवनपुरा, भूरी नगला एवं नीमगांव में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चंद्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों से संवाद किया।

जनसंपर्क के दौरान उन्होंने क्षेत्र के बुजुर्गों, माताओं, बहनों एवं युवाओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका स्वागत करते हुए क्षेत्रीय समस्याओं पर भी चर्चा की।

सपा नेता महेश चंद्र शर्मा ने लोगों से समाजवादी पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को लेकर चर्चा करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के हितों और विकास के लिए निरंतर कार्य करती रही है तथा आगे भी करती रहेगी।

जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने समाजवादी पार्टी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में मजबूती से कार्य करेंगे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में पुनः समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *