हजारों समर्थकों के साथ सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत।

Spread the love

संत कबीर नगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के जनपद आगमन पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। मगहर स्थित गुरुद्वारे पर पहुंचने पर विधायक अंकुर राज तिवारी ने हजारों की भीड़ के साथ प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और स्वागत स्थल भाजपा समर्थकों से खचाखच भरा रहा।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी स्वर्गीय शरद त्रिपाठी की 5 वीं श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए संतकबीरनगर पहुंचे थे। इस अवसर पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय शरद त्रिपाठी ने जनपद और पार्टी संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके आदर्श और कार्य आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा उनके बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष
नीतू सिंह, भाजपा महिला उपाध्यक्ष किरण प्रजापति पूर्व जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, उमेश चन्द्र त्रिपाठी, अमित चौबे, अवनीश पांडेय, विकास चौधरी, ज्ञानेन्द्र मिश्र, ठाकुर प्रसाद पाण्डेय, शक्ति विकास पाण्डेय, सौरभ शुक्ला, ओंकार पाण्डेय, सुमीत मिश्र, दामोदर पाण्डेय, मुरली पाण्डेय, शेषनाथ यादव, ग्राम प्रधान योगेन्द्र निषाद, गुड्डू सिंह, अजय तिवारी, श्रवण तिवारी, छोटू पाण्डेय, देवेन्द्र मिश्र, रविशंकर राय, पीयूष मिश्रा, भोला अग्रहरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सदर विधायक अंकुर राज तिवारी और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इसके बाद वह मगहर स्थित कबीर ऑडिटोरियम में आयोजित स्वर्गीय शरद त्रिपाठी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *