उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का मथुरा में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने जताया उत्साह।

Spread the love

मथुरा। दिल्ली से लखनऊ जाते समय यमुना एक्सप्रेस-वे के राया कट पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि राजेंद्र पाल गौतम लंबे समय से सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा, दलित, पिछड़े, किसान, मजदूर एवं वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं। उनका संगठनात्मक अनुभव, जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और संघर्षशील व्यक्तित्व उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन को नई दिशा देगा। उनके नेतृत्व में संगठन बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

मुकेश धनगर ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी चुनौतियों से जूझ रही है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाकर जनता के बीच अपनी भूमिका और प्रभाव को और सशक्त करेगी।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश शर्मा, आदित्य तिवारी, कुंवर सिंह निषाद, मनोज गौड़, विपुल पाठक, बलवीर प्रधान, महेश चौबे, ललिता देवी, गीता दिवाकर, आशीष अग्रवाल, अमित राज, हासिम हुमेर, लक्ष्मण धनगर, करन निषाद, मोनू निषाद, सरवन अहमद, वेदांत शर्मा, रूपेश धनगर, मानवेंद्र पांडव, प्रवीण भास्कर, तपेश गौतम, आशिफ कुरैशी, बनवारी चौधरी, अशोक निषाद, कौशल अग्रवाल, भगवान सिंह, विनोद दिवाकर, डॉ. सी.एस. आनंद, हाकिम सिंह छौंकर, के.के. गौतम, धर्मेंद्र चौधरी, राजेश सारस्वत, सुखदेव चौधरी, पीयूष गौतम, गौरांग अग्रवाल, मनोज रावत सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने राजेंद्र पाल गौतम के मनोनयन पर उन्हें बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *