रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन बुधवार को मथुरा-वृंदावन विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अनिल अग्रवाल के आजाद नगर स्थित कैंप कार्यालय (सोंख रोड) पर सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव जागेश्वर यादव उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए की सरकार बनाने तथा अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
मथुरा-वृंदावन विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अनिल अग्रवाल ने कहा कि अखिलेश यादव का जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और वर्ष 2027 में पीडीए सरकार बनाने का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और सभी वंचित वर्गों को उनका अधिकार दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि आज मथुरा की हर गली और मोहल्ले से शिक्षा का अधिकार, रोजगार के अवसर और किसानों के सम्मान की आवाज उठ रही है। यही समाजवादी विचारधारा और अखिलेश यादव का विजन है।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव जागेश्वर यादव, अनिल अग्रवाल, रमेश सैनी, महानगर महासचिव अभिषेक यादव, उपाध्यक्ष देवेंद्र निषाद, ऋषि अग्निहोत्री, उपदेश पांडेय, लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रवि दिवाकर, यूथ ब्रिगेड के पूर्व महानगर अध्यक्ष सतीश पटेल, हर्ष चौधरी, मोहम्मद दिलशाद, बबलू कश्यप, गजेंद्र शर्मा, लवकुश, सचिन यादव, नरेंद्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने 2027 में पीडीए सरकार बनाने का संकल्प दोहराया।